मालखरौदा, सक्ती।सेवा सहकारी समिति मर्यादित मालखरौदा (पंजीयन क्रमांक 1618), जिला सक्ती में सोमवार, 29 जून 2026 को सहकारिता सप्ताह का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सहकारिता के प्रतीक सात रंग के सहकारिता ध्वज के ध्वजारोहण के साथ हुई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं किसानों ने सहकारिता के सिद्धांतों को सशक्त बनाने तथा किसानों के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में सहकारिता विस्तार अधिकारी विकासखंड मालखरौदा श्री बघेल जी , जिला सहकारी केंद्रीय बैंक
मर्यादित शाखा मालखरौदा के श्री साहू जी, समिति की प्राधिकृत अध्यक्ष श्रीमती रामबाई पटेल, श्रीमती कुसुमलता, श्री सुरेश, श्री रामकुमार यादव, श्री श्यामलाल, समिति के समस्त कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के कृषकगण उपस्थित रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने सहकारिता आंदोलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सहकारी समितियाँ किसानों को खाद, बीज, ऋण सहित विभिन्न कृषि सेवाएँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने किसानों से सहकारिता की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने एवं समिति की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।बताया गया कि सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत आज से आगामी एक सप्ताह तक विभिन्न जागरूकता, किसान हितैषी एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को शासकीय योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों, सहकारिता के लाभ तथा कृषि विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की जाएंगी।कार्यक्रम का समापन के संकल्प के साथ किया गया।









